गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज का मैच यंग स्टार – रेड के नाम।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच सीपीसी – रेड और यंग स्टार -रेड के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ  ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया |
आज के मैच में सीपीसी – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – रेड की टीम ने प्रीतम यादव के 26 रनों की बदौलत मैच के 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर 85 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई |  यंग स्टार – रेड के तरफ से अमित कुमार यादव ने सर्वाधिक 4 तथा शिवा ने 3 एवं कप्तान विवेक कुमार बिन्द, घोलू व मुकेश ने 1-1 विकेट लिया | 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार – रेड की टीम मैच के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर बिना किसी नुक्सान के 86 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा सिद्धार्थ, आयुष, सूर्यांश और अभिनव ने स्कोरर की भूमिका निभाई ।



इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच माँ भागीरथी क्लब और यंग स्टार – रेड के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts