सीजन 2026-27 का ट्रायल शुरू, 05 अप्रैल को होगा अंडर 14 तथा बालिकाओं का ट्रायल।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान सीजन 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त अनुमति तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गाजीपुर मंडल यथा बलिया, गाजीपुर और मऊ के अंडर 14 के पंजीकृत खिलाडियों तथा सभी वर्ग की बालिकाओं का ट्रायल आगामी 05 अप्रैल 2026 को स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी.डी.सी.ए. ग्राउंड में होगा | यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत चयनकर्ता के देख-रेख में कराया जायेगा | उन्होंने अंडर 14 (बालक) व शेष बालिकाओं, जिन्होंने गत 29 मार्च को ट्रायल नहीं दिया था, के पंजीकृत सभी खिलाडियों को निर्देशित किया कि सभी खिलाडी निर्धारित 05 अप्रैल को प्रातः 07:00 बजे तक मूल पंजीकरण स्लिप तथा आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ मैदान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें | असुविधा की स्थिति में 7521003737, 7839349331 से सम्पर्क कर सकते हैं |
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाडियों को शुभकामनायें देते हुए शांतिपूर्ण अनुशासित तरीके से अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन करें |
