यूपीसीए अंडर-16 चयन मैच 26-27 अगस्त को कानपुर में: शाश्वत सिंह अध्यक्ष

जीडीसीए के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया की
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की ओर से अंडर-16 पुरुष वर्ग के फाइनल चयन मैचों का आयोजन 26 और 27 अगस्त 2026 को कानपुर में किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जोन/जिले के चयनित खिलाड़ियों को 25 अगस्त की शाम 7 बजे तक कमला क्लब, कानपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीम ए में शामिल खिलाड़ियों के नाम:
1. विनायक राय (टीम A)
2. हर्ष यादव (टीम A)
3. दिव्या प्रकाश गिरी (आज़मगढ़)

टीम-बी में शामिल खिलाड़ियों के नाम:
1. चंद्रशेखर
2. शिवम
3. आदित्य यादव
4. कुशाग्र यादव
5. अकार्श श्रीवास्तव


चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, पिछले तीन वर्षों की स्कूल मार्कशीट और वर्तमान कक्षा का स्कूल बोनाफाइड प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

UPCA ने स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां ही स्वीकार की जाएंगी। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts