पब्लिक स्कूल में उर्दू प्रार्थना ! हिन्दू संगठन आगबबूला
गाजीपुर । सिंगेरा स्थित एम आर डी पब्लिक स्कूल में बच्चों से उर्दू में प्रार्थना कराने का मुद्दा तूल पकडता जा रहा है। इस मामले को लोकर डी ओ आई एस ने हालांकि वायरल विडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है लेकिन ब्राम्हण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने इस आश्वासन को लालीपॉप की संज्ञा करार देते हुए कहा कि इसमें यथाशीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए। इनके साथ राजेश कुमार मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रटलेश पांडे अनुज पांडे हरिप्रसाद पांडे उदय नारायण पांडे मिंटू पांडे मनीष पांडे गोपाल पांडे कौशल मिश्रा दिनेश मिश्रा, मृतुजंय मिश्र सहित राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ,संतोष कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि,संदीप दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिनव कुमार पाल राष्ट्रीय सचिव,अभिषेक तिवारी जिलाध्यक्ष गाजीपुर,उदयभान दुबे जिलाध्यक्ष मऊ, अजीत उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, मिट्ठू पाण्डेय RJSP, शुभम् शर्मा जिला कोषाध्यक्ष गाजीपुर सैकड़ों लोगों ने विद्यालय पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने और इस्लामिक सम्पर्क की गहनता से छानबीन कराने की मांग की है।।
