वेदनिधि फाउंडेशन ने स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

महोबा, उत्तर प्रदेश: वेदनिधि फाउंडेशन, एक गैर-लाभकारी संस्था द्वारा श्री सूरजपाल सिंह पब्लिक स्कूल, बरभौली चौकी, खन्ना, महोबा में एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और मोबाइल व लैपटॉप पर इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के गुर सीखे।

यह कार्यशाला छात्रों को ऑनलाइन दुनिया की चुनौतियों के प्रति जागरूक करने और इंटरनेट को उनके अध्ययन एवं व्यक्तिगत विकास के लिए एक सशक्त माध्यम बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बच्चों को सिखाया गया कि कैसे मजबूत पासवर्ड बनाएं, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें, फ़िशिंग और साइबर बुलिंग जैसे खतरों को पहचानें और ऑनलाइन मुठभेड़ों का सामना कैसे करें। साथ ही, उन्हें इंटरनेट का उपयोग शैक्षणिक शोध, ऑनलाइन कोर्सेज और स्वयं के विकास के लिए बेहतर ढंग से कैसे करें, इस बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वेदनिधि फाउंडेशन के निदेशक श्री प्रशांत गुप्ता ने कहा, “आज के डिजिटल युग में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। हमें ऑनलाइन रहते हुए सभी सुरक्षा उपायों का पालन अवश्य करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि फाउंडेशन छात्रों के विकास और उन्हें आधुनिक विज्ञान से अद्यतन रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।



श्री कुलदीप नागायच ने इस कार्यशाला को छात्रों के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संस्थापक श्री दीपक सिंह ने कहा, “बच्चों को इंटरनेट का उपयोग करते समय अत्यंत सावधान और सजग रहना चाहिए। ऐसे प्रयास बच्चों को जागरूक नागरिक बनने में मदद करते हैं।”

इस कार्यक्रम में श्री प्रशांत गुप्ता, श्री दीपक सिंह, कुलदीप नगायच, अंकुर , श्रीमती श्रद्धा,   शिव नरेश,  अतुल कुमार , विद्यालय गुरुजन सहित 300 से अधिक बच्चे और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यशाला ने सभी प्रतिभागियों को तकनीक के जोखिमों और अवसरों दोनों के प्रति ही बेहतर ढंग से शिक्षित किया।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts