रोटरी क्लब गाजीपुर की साप्ताहिक बैठक संपन्न, उठायेंगे मुस्कान की पढाई का जिम्मा -रो० विनीता सिंह – अध्यक्ष, रोटरी क्लब गाजीपुर।

रोटरी क्लब गाजीपुर का साप्ताहिक बैठक रविवार को सुहासिनी स्थित रोटरी कार्यालय में संपन्न हुयी | बैठक की अध्यक्षता रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्षा रो० विनीता सिंह ने किया | बैठक में आगामी जुलाई तथा अगस्त माह में संचालित होने वाले परियोजनाओं पर विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी | रोटरी अध्यक्षा रो० विनीता सिंह ने बताया कि आगामी अगस्त माह में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधे लगाये जायेंगे | इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमज़ोर 10वीं की होनहार छात्रा मुस्कान गुप्ता को शिक्षा से जोड़े रखने के उद्देश्य से पाठ्य पुरस्तक व पाठ्य सामग्री दिया गया तथा निर्णय लिया गया कि वर्षपर्यंत उसके पठन-पाठन का समस्त भार उनकी संस्था रोटरी  क्लब गाजीपुर द्वारा वहन किया जायेगा | उन्होंने बताया कि शिक्षा पर सभी बच्चों का अधिकार है तथा उनकी संस्था शिक्षा में आ रही रुकावटों को दूर करने का हरसम्भव प्रयास करेगी |  उनकी संस्था समाज से सभी होनहार विद्यार्थियों को यथासम्भव सहायता पहुँचाने का प्रयास करेगी।
इस साप्ताहिक बैठक में रोटरी अध्यक्षा रो० विनीता सिंह, सचिव रो० सुमन सर्राफ व डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, रो० अजय सर्राफ, रो० संजर नासिर, रो० विनय  कुमार सिंह, रो०  सैयद जीशान जिया आदि उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts