गेंहू की खरीद शुरू, खाद्य विभाग में पंजीकरण जरुरी
गाजीपुर 01 अप्रैल, 2026 (सू0वि0) – दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को श्री अनुराग पाण्डेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा विपणन शाखा के संचालित गेंहूॅ खरीद केन्द्र जंगीपुर मण्डी पर कृषक देवचन्द यादव, निवासी जंगीपुर के गेंहूॅ की तौल कराते हुए केन्द्र की खरीद का शुभारम्भ कराया गया। विपणन केन्द्र जंगीपुर पर 131 कु0 गेंहूॅ की तौल हुई है। मौके पर श्री रामगोपाल यादव, विपणन निरीक्षक उपस्थित रहे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा गेंहूॅ खरीद के सम्बन्ध में मण्डी परिसर जंगीपुर में उपस्थित कृषकों से वार्ता कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा उनका फीड बैक लिया गया। इस वर्ष जनपद में गंेहूॅ खरीद हेतु विपणन शाखा के 20, पी0सी0एफ0 के 15, पी0सी0यू0 के 29, यू0पी0एस0एस0 के 06, नैफेड के 03, भारतीय खाद्य निगम के 03, कुल 76 केन्द्रों का अनुमोदन हुआ है। सभी केन्द्रों पर खरीद से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थायें यथा-किसानों के सुख-सुविधा हेतु उनके बैठने एवं पेय-जल की व्यवस्था, केन्द्र पर गेहूं की सफाई हेतु विनोईंग फैन, दो जाली छलना, नमी मापक यंत्र, पावर क्लीनर/पॉवर डस्टर, इलेक्ट्रानिक कांटे, गेहूँ का मानक नमूना, बोरे, वर्षा से गेंहूॅ की सुरक्षा हेतु क्रेट्स एवं त्रिपाल, केन्द्रों पर खरीद से सम्बन्धित समस्त अभिलेख, किसानों का वायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा गेंहूॅ की खरीद किये जाने हेतु ई-पॉप व ई-उपार्जन के माध्यम से खरीद हेतु लैपटाप व इण्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध है। सभी केन्द्र दिनांक 30.03.2026 से क्रियाशील हो गये हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी, द्वारा गेंहूॅ खरीद के सम्बन्ध में आवश्यक निदर्शोश में केन्द्र पर गेहूं की आवक होने पर नियमानुसार गेंहूॅ की खरीद सुनिश्चित किया जाये, ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित ग्रामों में जाकर, अधिकाधिक किसान भाईयों से सम्पर्क करते हुए गेंहूॅ खरीद हेतु अधिकाधिक पंजीयन कराया जाये। कृषक के क्रय केन्द्र पर उपस्थित होने पर केन्द्र प्रभारी द्वारा स्वयं पंजीयन करते हुए खरीद सम्पन्न करायी जाये । किसानों की सुविधा हेतु एग्रीस्टेक एवं ई-पड़ताल के डाटा के आधार पर ऑटोमैटिक सत्यापन कराया जा रहा है। उपरोक्त डाटा से सत्यापन न होने की स्थिति में केन्द्र प्रभारी द्वारा स्वयं अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करते हुए खरीद की जायेगी। जनपद में प्राईवेट व्यापारियों/ट्रेडर द्वारा किये जा रहे गेंहूॅ खरीद की सतत निगरानी की जाये। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जायेगा। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जायेगा।अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। किसान भाईयों से अपील किया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत खाद्य विभाग के पोर्टलwww.fcs.up.gov.in पर शीघ्र अपना पंजीकरण करा लें अथवा किसान पंजीकरण हेतु यू0पी0किसान मित्र ऐप डाउनलोड कर, उसके माध्यम से अपना पंजीयन करा लें, जिससे समय से उनका पंजीयन सत्यापित एवं केन्द्रों पर उनके उपज की खरीद सुगमतापूर्वक पूर्ण हो सके।
…………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।
