भाजपा नोएडा महानगर जिला कार्यालय में “12 साल बेमिसाल” अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन।
भाजपा नोएडा महानगर जिला कार्यालय सेक्टर 116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के “12 साल बेमिसाल” अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राज्यसभा, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी श्रीमती कांताकर्दम उपस्थित रहीं।

जिला कार्यशाला में इस अभियान में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 12 वर्षों के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व से अवगत कराने के साथ साथ सभी से अपने कार्यक्रमों की पूरी एवं पूर्ण तैयारी करने का आग्रह किया।
जिला प्रभारी श्रीमती कांताकर्दम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अभियान को पूरी जिम्मेदारी से करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम का लाभ जनता को मिले, उन्होंने कहा कि आने वाले वृक्षारोपण अभियान में भी सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें की कम से कम एक एक पौधा अवश्य लगाएं और इसको जन अभियान के रूप में जन जन तक पहुंचाएं।

भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, सुशासन के हैं और यह हम सभी का कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री जी की 12 वर्षों की सभी उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम सभी को व्यापक जनसंपर्क करके आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आरम्भ कर देना चाहिए।
12 साल बेमिसाल अभियान संयोजक विनोद शर्मा, सह संयोजक बबलू यादव, प्रज्ञा शर्मा एवं पंकज झा हैं।
कार्यशाला में चंदगीराम यादव अमित त्यागी ओमवीर अवाना संजय बाली उमेश त्यागी राजकुमार बंसल प्रमोद बहल डिंपल आनंद अशोक मिश्रा सुचित्रा कक्कड़ मीनाक्षी चौहान पुष्पा रावत धर्मेंद्र गुप्ता मनीष शर्मा करतार सिंह चौहान राजकुमार झा भूपेश चौधरी अर्पित गोयल शिवांश श्रीवास्तव अर्पित मिश्रा मल्लिकेश्वर झा गौतम शर्मा दीनबंधु कुशवाहा मनीष तिवारी नीरज चौधरी सत्यनारायण महावर अमरीश त्यागी लोकेश कश्यप कल्लू सिंह रामनिवास यादव मुक्तानंद प्रधान उमेश यादव राहुल शर्मा अमित नागपाल नमिता चौबे निधि त्यागी शिवम पाठक रुचि चौहान इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
