गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के पहले सुपर लीग मैच में मवेरिक्स 9 विकेट से विजयी ।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज सुपर लीग का पहला मैच सीपीसी-ब्लू और मवेरिक्स के बीच खेला गया।


आज के सुपर लीग का पहले मैच मैच में सीपीसी-ब्लू और ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी-ब्लू की टीम ने पवन राय के शानदार शतकीय पारी (97 गेंद पर 154 रन) की बदौलत मैच के 38वें ओवर की चौथी गेंद दस विकेट के नुकसान पर 223 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया | मवेरिक्स के तरफ से शशांक, यश यादव, प्रशांत राय व अमन वर्मा ने सर्वाधिक २-२ तथा प्रिंस व संदीप निषाद ने 1-1 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी मवेरिक्स की टीम मैच के 38वें ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक कश्यप के नाबाद 125 तथा अजित कुमार के नाबाद 77 रनों की बदौलत मात्र एक विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया | सीपीसी-ब्लू के तरफ से एकमात्र विकेट सचिन ने लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा शिखर, मनीष और पियूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
श्रृंखला का अगला मैच आगामी 16 जनवरी को सीपीसी-येल्लो और मवेरिक्स के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts