भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर के जिला कार्यालय पर एक भव्य आयोजन सम्पन्न।

भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान भी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नोएडा महानगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी जी का ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन श्रवण जिला कार्यालय में किया।

उद्बोधन के दौरान श्री चौधरी जी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी एवं हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम का समापन “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ हुआ।

इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी,गणेश जाटव डिंपल आनंद प्रांतीय परिषद सदस्य मूलचंद अवाना,राजेंद्र अवाना,गिरजा सिंह,नरेश शर्मा,उमेश यादव, एस.पी. चमोली,मनोज चौहान,पंकज झा,सुधीर अवाना,भूपेश चौधरी,शिवमोहन भारद्वाज ,अर्पित मिश्रा,चंद्रमा प्रधान अरुण बसोया, विकास शर्मा,प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts