भाजपा द्वारा नोएडा के सेक्टर-116 में “GST में राहत” विषय पर भव्य फोटो प्रदर्शनी आयोजित हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में आज नोएडा सेक्टर-116 में “GST में राहत” विषय पर भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान, जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी ने कहा कि हाल ही में मोदी सरकार द्वारा किए गए GST सुधार ऐतिहासिक हैं। पहले GST के अंतर्गत चार स्लैब थे, जिन्हें अब घटाकर दो कर दिया गया है। जिन वस्तुओं पर पहले 12% कर लगता था, उन्हें या तो शून्य कर या 5% कर की श्रेणी में लाया गया है। इसी प्रकार जिन वस्तुओं पर 28% कर लगता था, उनमें से अधिकांश को घटाकर 18% कर पर कर दिया गया है।


उन्होंने कहा कि इन सुधारों से भारतीय बाजारों में मांग बढ़ेगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों का जीवन स्तर और बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के समय जागने वाली पार्टी नहीं है, उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन जन सेवा में संलग्न रहता है। कोरोना काल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब सभी दलों के नेता गायब थे तब उस संकट की घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा में संलग्न था। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर सेवा पखवाड़ा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है, उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम सभी को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत में बने हुए उत्पादों का ही अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा जी ने कहा कि GST सुधारों ने न केवल कर व्यवस्था को सरल बनाया है बल्कि उपभोक्ताओं की जेब पर भी सीधा असर डाला है। अब आम आदमी को दैनिक उपयोग की वस्तुएँ पहले से सस्ती मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को और मजबूती देता है।

नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि GST सुधारों से व्यापारियों को सुविधा और पारदर्शिता मिली है। उन्होंने कहा कि इन कदमों से देश के छोटे और मध्यम उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।

इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और चित्रों के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों और GST से होने वाले लाभों को समझा। कार्यक्रम में
पूर्व मंत्री नवाब सिंह नगर, अमित चौधरी, विमला बाथम, अभिषेक शर्मा, हरिश्चंद्र भाटी, विजेंद्र नगर, जुगराज चौहान, मनोज गुप्ता, एनपी सिंह,राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री मदन चौहान, डॉ वीएस चौहान, विनोद त्यागी, सुशील शर्मा, चंदगीराम यादव, रामकिशन यादव, करतार सिंह चौहान, डिंपल आनंद, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश अवाना, विनोद शर्मा अमित त्यागी, राजेंद्र अवाना, गिरिजा सिंह, गणेश जाटव, एसपी चमोली, ओमवीर अवाना, हर्ष चतुर्वेदी, अर्पित मिश्रा, राजकुमार झा,पूनम सिंह, उमेश त्यागी,भूपेश चौधरी, ओम यादव, नीरज चौधरी उमानंदन कौशिक, दीनबंधु, मनीष तिवारी, अशोक मिश्रा, प्रदीप चौहान, शारदा चतुर्वेदी, प्रज्ञा पाठक, गौतम शर्मा, सत्यनारायण महावर, लोकेश यादव, उमेश पहलवान, एहसान खान, राहुल शर्मा, बबलू यादव, विपुल शर्मा, समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts