भाजपा नोएडा महानगर द्वारा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने की।

बैठक में प्रदेश अभियान सह प्रभारी श्री कुंदन शाह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चलाया जा रहा है, जिसमें बंगाली समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।



जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि नोएडा में रह रहे बंगाली समाज के लोग हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बंगाली समाज के बीच पहुँचेंगे, समितियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान में साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल सदा से क्रांतिकारियों और साहित्यकारों की भूमि रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर जैसे महापुरुषों ने देश की स्वतंत्रता और संस्कृति को नई दिशा दी। भाजपा का यह अभियान बंगाली समाज को जोड़ने और विकसित बंगाल विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का प्रयास है।


कार्यक्रम के तहत यह तय किया गया कि नोएडा महानगर की सभी दुर्गा पूजा समितियों से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में संपर्क किया जाएगा। समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठकर विस्तार से चाय पर चर्चा की जाएगी और यदि किसी समिति या समाज को कोई समस्या होगी तो उसका समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री श्री उमेश त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्री चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमबीर अवाना, प्रदीप चौहान, मनीष तिवारी, नीरज चौधरी, सत्यनारायण महावार,रामकिशन यादव,दीनबंधु,पूनम सिंह,प्रज्ञा पाठक,राजिंदर अवाना,मनोज चौहान,ओम यादव,नरेश शर्मा,भूपेश चौधरी,अशोक मिश्रा, डा प्रसंजित मित्रा, बी एल सिंह,दुर्गा शर्मा, डी के मंडल,वासुदेव हरधर,सौमित्रा चटर्जी, इंद्राणी मुखर्जी आदि उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts