पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर अटल स्मृति वर्ष मनाई जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर भाजपा कार्यक्रमों का आयोजन करेगी इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला बैठक हुई जिसमें जिला महामंत्री उमेश त्यागी ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष पूरे होने पर अटल स्मृति वर्ष का आयोजन किया जाएगा अटल बिहारी वाजपेई जी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने पोखरण एवं परमाणु विस्फोट कर भारत को परमाणु संपन्न देश बनाया उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर गोष्ठी का आयोजन होगा 24 दिसंबर को दीपोत्सव का आयोजन होगा जिला स्तर पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं 25 से 31 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के अभियान संयोजक चंदगीराम यादव को बनाया गया है उनके साथ सहसंयोजक गिरीश कोटनाला,चमन अवाना,एसपी चमोली,उमेश यादव,शारदा चतुर्वेदी रहेंगे।

इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी,चंदगीराम यादव,डिंपल आनंद,मुकेश शर्मा,राजेंद्र अवाना,प्रज्ञा पाठक,नरेश शर्मा,प्रमोद बहल,राजकुमार झा,ओम यादव,सत्यनारायण महावर,प्रदीप चौहान,नीरज चौधरी,दीनबंधु,रामकिशन यादव,मनीष तिवारी,प्रसंजित मित्रा,मल्लेश्वर झा,अमित नागपाल,विपिन झा,देवेंद्र शर्मा,नमिता शर्मा,राजीव उपाध्याय,राकेश सिंह,ओमपाल सिंह,अनिल पांडे उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts