भाजपा नोएडा महानगर द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय, सेक्टर 116 में आज जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बॉथम ने कहा कि यह विधेयक वर्षों से देश की अपेक्षाओं का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि इस बिल को लागू करने की इच्छा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की थी तथा स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी ने इसे सदन में प्रस्तुत भी किया था, किंतु पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण यह पारित नहीं हो सका। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इस बिल को दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत से पारित कराया है।
पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों से लेकर समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को जोड़ने और उन्हें भागीदारी देने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण बढ़ा है।


वहीं पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि अनेक वर्षों के बाद इस विधेयक के माध्यम से महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण प्रदान किया जा रहा है, जो उनकी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रज्ञा पाठक, डिंपल आनंद, चंदगीराम यादव, महेश अवाना, पूनम सिंह, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, दीपाली दीक्षित, राजश्री, सुनीता शर्मा, नमिता शर्मा, निधि त्यागी, मधु, अनुभूति टंडन, ज्योति श्रीवास्तव, रुचि चौहान सहित अनेक सामाजिक क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
प्रेस वार्ता का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व, उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में उसकी भूमिका को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts