भाजपा नोएडा द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन।
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके विचारों और योगदान को याद किया।
इस मौके पर सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशोदिया, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष नोएडा महेश चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
गोष्ठी में सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय धर्म और पांचजन्य अखबार के माध्यम से देश की सेवा की। उनका मानना था कि आजादी के बाद भारत का विकास भारतीय संस्कृति पर आधारित होना चाहिए। पंडित दीनदयाल का दृष्टिकोण आज भी भारत के विकास मॉडल को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।
वहीं परिवहन मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय का दृष्टिकोण, यानी समाज के अंतिम व्यक्ति को ऊपर उठाना, आज भी भारत के विकास मॉडल को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए सरकार के दृष्टिकोण में गहराई से समाए हुए हैं। उन्होंनेउकहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि आजादी के बाद भारत का विकास भारतीय संस्कृति पर आधारित होना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विमला बाथम, बिजेंद्र नगर, सुषमा सिंह, योगेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, डॉ बी एस चौहान, विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, गणेश जाटव,
अमित त्यागी, उमेश त्यागी, गिरजा सिंह, पूनम सिंह,महेश अवाना, ओमवीर अवाना, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा, रामकिशन यादव, मनीष तिवारी, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, प्रज्ञा पाठक सुशील शर्मा राजकुमार झा, ओम यादव, राजेंद्र अवाना, रविकांत मिश्रा, एसपी चमोली, एहसान खांन, मनोज चौहान, प्रमोद बहल, भूपेश चौधरी, रामनिवास यादव, अशोक मिश्रा, लोकेश यादव, राहुल शर्मा, कल्लू सिंह, मुक्तानंद प्रधान, विपुल शर्मा, राजीव, उपाध्याय, अमित कुमार त्यागी, नमिता चौबे, राजकुमार बंसल, अरुण चौहान, सुशील अवाना, मोनिका श्रीवास्तव, विपिन कुमार, श्यामू पाठक, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
