24 जून 2026 से कानपुर में खेला जायेगा डॉ गौर हरी सिंघानिया महिला राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी 24 जून 2026 से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में महिला वर्ग का डॉ गौर हरी सिंघानिया महिला राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर में किया जायेगा | इस प्रतियोगिता में पूल-ए के अंतर्गत कानपुर (रेड), इलाहबाद क्रिकेट एसोसिएशन, गाजीपुर मंडल तथा पूल-बी के अंतर्गत कानपुर (ब्लू), सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन तथा लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें भाग लेंगी | इस श्रृंखला में गाजीपुर टीम का सामना दिनांक 25 जून को इलाहबाद से तथा दिनांक 26 जून को कानपुर (रेड) से होगा | इस श्रृंखला में भाग लेनेवाले वाली 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है | उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच 35 ओवेरों का खेला जायेगा | हर मैच में एक सुपर सब खिलाड़ी का प्रयोग किया जाएगा | मैदान पर रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 07:00 बजे निर्धारित किया गया है तथा प्रातः 07:30 बजे मैच शुरू किया जायेगा |

*टीम में शामिल खिलाड़ी -* -प्रीति विश्वकर्मा (कप्तान / टीम प्रबन्धक), रिद्धिमा यादव (उप-कप्तान), काजल चौरसिया (विकेटकीपर), अनुष्का (विकेटकीपर), सलोनी प्रजापति, अदिति गोंड,  शिवांगी मौर्य, श्वेता यादव, आकांशा मल, आराध्य निगम, आराध्या सिंह, गीतांजलि सिंह तथा अंशिका यादव

इस श्रृंखला में गाजीपुर मंडल के चयन किये जाने पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा यू.पी.सी.ए. यू.पीटी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन तथा कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गाजीपुर मंडल सहित सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि है | इस प्रकार के श्रृंखला के आयोजन किये जाने से यहाँ के खिलाडियों को नए अवसर मिलेंगे | उन्होंने बताया कि गाजीपुर मंडल टीम की कप्तान प्रीती विश्वकर्मा होंगी जो कि टीम प्रबन्धक की भूमिका भी निभाएंगी | उन्होंने श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को शुभकामनाये देते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी टीम के कप्तान से संपर्क कर 24 जून को शाम 07:00 बजे निर्धारित स्थल पर अपनी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts