गाज़ीपुर के पांच खिलाड़ियों का यूपीसीए अंडर-19 अंतिम चयन मैचों के लिए चयन : शाश्वत सिंह

गाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित अंडर-19 पुरुष वर्ग के अंतिम चयन मैचों के लिए गाज़ीपुर जनपद के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह अंतिम चयन मैच 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 को जी.बी. नगर (ग्रेटर नोएडा) में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यूपीसीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को 30 जुलाई 2026 को नालंदा लिविंग, जीएन कैंपस, प्लॉट संख्या-10, नॉलेज पार्क-1, ग्रेटर नोएडा में रिपोर्ट करना होगा।

प्राप्त सूचना के अनुसार गाज़ीपुर से चयनित खिलाड़ियों में अखिल कुमार, पियूष कुशवाहा, हर्ष यादव, कुलदीप कृष्णा, जय सिंह एवं प्रिंस सोनी शामिल हैं।

इस अवसर पर गाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गाज़ीपुर के खिलाड़ियों का लगातार प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन जनपद के लिए गर्व का विषय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी खिलाड़ी अंतिम चयन मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश टीम में स्थान बनाने में सफल होंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन भविष्य में भी युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।”

शाश्वत सिंह ने खिलाड़ियों के अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता गाज़ीपुर में क्रिकेट के बढ़ते स्तर और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts