प्रशासन के सहयोग से टाटा आईपीएल फैन पार्क के लिए गाजीपुर तैयार – संजीव कुमार सिंह, को-चेयरमैन, यू.पी. टी20।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यूपीटी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई | बैठक में स्थानीय गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रस्तावित आईपीएल फैन पार्क की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया | संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी टाटा आईपीएल के क्वालीफायर – II तथा फाइनल मैच का सजीव प्रसारण किया जायेगा | उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आईपीएल फैन पार्क का आयोजन जनपद के पुलिस लाइन ग्राउंड में आगामी 29 मई 2026 (क्वालीफायर – II) तथा 31 मई 2026 (आईपीएल फाइनल) का सजीव प्रसारण किया जायेगा | इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन से पूर्व में ही अनुमति प्राप्त ली गयी थी तथा फैन पार्क के सफल आयोजन के लिए स्थानीय गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह की अध्यक्षता में आवश्यकता के अनुसार कमेटियों का गठन कर दिया गया है | उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष आयोजित होनेवाले आईपीएल फैन पार्क में दर्शकों की संख्या गत वर्ष से अधिक होगी | उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में इस आईपीएल फैन पार्क के लिए बी.सी.सी.आई तथा आयोजन समिति के अधिकारियों का जनपद में आगमन हो जायेगा तथा शीघ्र ही प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया जायेगा | बूढ़े-बुजुर्ग तथा क्रिकेट प्रेमियों जो कि किन्ही कारणों से स्टेडियम में नहीं जा पाते हैं उन्हें क्रिकेट के रोमांच से रूबरू कराने के लिए बी.सी.सी.आई करोड़ों रुपये खर्च कर इस प्रकार के फैन पार्क का आयोजन करती है | इस सम्बन्ध में आज शाम जनपद के पुलिस अधीक्षक सहित अग्निशमन, नगर पालिका आदि अन्य सम्बन्धित विभागों के आला अधिकारीयों के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड पर बैठक की गयी जिसमे आयोजन के दौरान संभावित जनसैलाब को देखते हुए शांति व्यवस्था व सुरक्षा तथा साफ़-सफाई सहित अन्य सभी पहलुओं पर गहनता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया | जनपद के पुलिस अधीक्षक ने आईपीएल फैन पार्क से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया | इस अवसर पर बी.सी.सी.आई से मोहित ने बताया कि नेट क्रिकेट, डग आउट, फालिंग बैट, पिच परफेक्ट, हित इट लाइक ए प्रो, डोंट मिस द बाल जैसे कई खेल प्रतियोगिताएं फैन पार्क में रखी गई हैं | इसके अतिरिक्त फाइनल में अपार जनसमूह के लिए बी.सी.सी.आई. कमेटी ग्राउंड को 180 से 280 तक बढाया जायेगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि गोवा, सूरत, राजकोट, कोटा, सोलापुर, हुबली, शिवमोगा, काकीनाडा, इंदौर, चंबा, इंफाल, भिलाई, बठिंडा, ग्वालियर, पांडिचेरी, अमृतसर, आगरा, गुंटूर, कोल्हापुर, बीकानेर, तिरुचिरापल्ली आदि होते हुए यह गाज़ीपुर आई है | उन्होंने फैन पार्क के आयोजन में सहयोग देते हुए अनुमति प्रदान करने के लिए जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय सहित स्थानीय प्रशानिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया | उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में रिकॉर्ड तोड़ जनसमुदाय के एकत्रित होने की सम्भावना है | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि कार्यकम के सफल आयोजन के समितियों का गठन कर लिया गया है तथा सभी सदस्य अपने-अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठां से निर्वहन कर रहे हैं |
इस अवसर पर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा, एडिसनल एस.पी. अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी -सदर सहित बी.सी.सी.आई के तरफ से मोहित, जावेद, रोहित, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यूपीटी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह, गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सहित आयोजन के लिए गठित समिति के सदस्य उपस्थित थे |
