कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 के लिए गाजीपुर की टीम गठित – शाश्वत सिंह।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्धारित मानक व दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए 25-25 ओवेरों का आगामी 20 फरवरी 2026 से प्रत्स्तावित कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में 08 टीमें प्रतिभाग करेंगी | इस के लिए गाजीपुर की दो टीमों का गठन कर लिया गया है |
उन्होंने बताया कि गाजीपुर टीम -ए में पवन राय (कप्तान), कुलदीप चौहान, प्रिंस यादव, विनीत सिंह राजपूत, अमित यादव, यश यादव, संगम यादव, अश्विनी राय (वी.सी.), संदीप निषाद, अजय यादव, अजित, प्रशांत राय तथा अमन वर्मा शामिल किया गया है।

इसी प्रकार गाजीपुर टीम -बी में ज्योति आदित्य (कप्तान), अभिषेक कश्यप, सुनील कुशवाहा, अभिनव, अजीत कुमार, अनुराग सिंह, अमित कुमार यादव, सचिन राजभर, शिवा, राहुल यादव, महातिम यादव (वीसी), सौरभ श्रीवास्तव तथा पीयूष कुशवाहा को शामिल किया गया है | जनपद बलिया, जौनपुर आजमगढ़, देवरिया, मऊ एवं वाराणसी के टीम की सूची भी शीघ्र ही घोषित कर दिया जायेगा |
