चौथे गौरहरि सिंघानिया राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आज के मैच में गाजीपुर 7 विकेट से विजयी।
उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत कानपुर के जे.के. लोको ग्राउंड में चल रहे महिलाओं के चौथे गौरहरि सिंघानिया राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच उन्नाव विमेंस क्रिकेट और गाजीपुर विमेंस क्रिकेट के बीच खेला गया | मैच के पूर्व अंपायर अनिल सिंह एवं राजेश मिश्रा ने पिच का निरीक्षण किया |
आज के मैच में उन्नाव विमेंस क्रिकेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्नाव विमेंस क्रिकेट की टीम निर्धारित 35 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया | उन्नाव विमेंस क्रिकेट के तरफ से विकेटकीपर प्रज्ञा सिंह ने नाबाद 34 तथा शिवांगी गुप्ता ने 24 रनों का योगदान दिया | गाजीपुर विमेंस क्रिकेट के तरफ से अंशिका व आराध्य निगम मिल्की ने 2-2 तथा श्वेता यादव, आराध्य सिंह एवं सलोनी ने 1-1 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी गाजीपुर विमेंस क्रिकेट की टीम मैच के 24वें ओवर के आखिरी गेंद पर गीतांजलि सिंह राजपूत के 59 गेंद पर 57 रन और विकेटकीपर काजल चौरसिया के नाबाद 28 रनों की बदौलत 125 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया | उन्नाव विमेंस क्रिकेट के तरफ से आस्था वर्मा ने दो तथा कप्तान प्रतिभा भारती ने एक विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अधिकृत अंपायर अनिल सिंह एवं राजेश मिश्रा सहित स्कोरर विजय सागर मैदान पर उपस्थित थे |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह तथा जी.डी.सी.ए. अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने जीत के लिए टीम के सभी खिलाडियों को बधाई दी | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि श्रृंखला के अंतर्गत कल से गाजीपुर का दूसरा मैच खेला जायेगा |
