गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के नॉक आउट मैच में सीपीसी- येलो 48 रनों से विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज राउंड वन का पहला नॉक आउट मैच सीपीसी-येलो और अजंता – ए के बीच खेला गया |
आज के पहले नॉक आउट मैच में सीपीसी-येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी-येलो की टीम ने संजय राजभर ने नाबाद 61 व सुनील कुशवाहा के 48 रन की बदौलत मैच के 35 वें ओवर की चौथी गेंद पर 218 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई | अजंता – ए के तरफ से अमित यादव ने सर्वाधिक 3, संजीव शर्मा ने -2 विकेट तथा अंश यादव, मो० आरिफ व कप्तान आनंद यादव ने 1-1 विकेट लिया | 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी अजंता – ए की टीम मैच के 29वें ओवर की चौथी गेंद पर मो० आरिफ के 47 तथा अमित यादव के 36 रनों की बदौलत 170 रन बनाकर आल आउट हो गई | सीपीसी-येलो के तरफ से कप्तान अश्वनी राय व सक्षम यादव ने सर्वाधिक 3-3 विकेट एवं महतिम यादव ने 2 तथा सुनील कुशवाहा ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा सिद्धार्थ, आयुष, तनय और शौर्या ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
श्रृंखला का अगला मैच कल सीपीसी-ब्लू और अजंता सैदपुर – बी के बीच खेला जायेगा |
