गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के लीग मैच में सीपीसी – ब्लू 45 रनों से विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज का लीग मैच सीपीसी-ब्लू और अजंता सैदपुर – बी के बीच खेला गया।
आज के मैच में सीपीसी-ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी-ब्लू की टीम ने पवन राय के 52 गेंद पर 96 रनों की बदौलत मैच के 32 वें ओवर की अंतिम गेंद पर 220 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई | अजंता सैदपुर – बी के तरफ से कालू ने सर्वाधिक 4, विजय यादव ने 3, कप्तान साहिल चौरसिया ने 2 तथा मो० फरहान खान ने 1 विकेट लिया | 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी अजंता सैदपुर – बी की टीम मैच के 33वें ओवर की समाप्ति पर कालू के 23 व कप्तान साहिल चौरसिया के 22 रनों की बदौलत मात्र 175 रन बनाकर आल आउट हो गई | सीपीसी-ब्लू के तरफ से सचिन ने सर्वाधिक 4 विकेट एवं अजय यादव व विनीत सिंह राजपुर ने 2-2 तथा मो० अम्मार व पवन राय ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा प्रीतम, मनीष, तनय और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
श्रृंखला का अंतिम 45वां लीग मैच कल सीपीसी-ब्लू और यंग स्टार अकादमी के बीच खेला जायेगा |
