गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में अजंता-ए विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच अजंता – ए और सीपीसी – ग्रीन के बीच खेला गया।

मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया |
आज के मैच में अजंता-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए अजंता-ए की टीम ने अनुराग यादव के 103 तथा रुद्रांश जयसवाल के 56 व मिलर के 50 रनों की बदौलत मैच के 30 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाई | सीपीसी – ग्रीन के तरफ से अभय देवराज व नवनीत ने सर्वाधिक 3-3 तथा अजय पाण्डेय अभिषेक छोटू व ने 1-1 विकेट लिया | 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी-ग्रीन की टीम मैच के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 79 रनों के स्कोर पर सिमट गयी | अजंता-ए के तरफ से अमित यादव ने सर्वाधिक 4 तथा कप्तान मो० आरिफ ने 3 और अंश यादव ने 2 व आदित्य ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा तनय, मनीष, पियूष और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि कल का मैच पुलिस अकादमी और अजंता – ए के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts