गाजीपुर में आईपीएल फैन पार्क शुरू, क्रिकेट प्रेमियों का लगा जमावड़ा, सपना सिंह रही मुख्य अतिथि।
गाजीपुर जनपद स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 29 मई से शुरू हुए आई.पी.एल फैन पार्क का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत फीता काटकर हुआ | मुख्य अतिथियों का स्वागत भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के प्रतिनिधि अमित सिद्धेश्वर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह पुष्पगुच्छ भेंट कर किया | दिनांक 29 मई 2026 को गुजरात टाइटन्स तथा राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे क्वालीफ़ायर – II मैच का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आईपीएल फैन पार्क की सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने जनपद में आईपीएल फैन पार्क के सुनियोजित तरीके से आयोजन किये जाने पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के टीम से सभी सदस्यों तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य व आईपीएल फैन पार्क के स्थानीय सम्पर्क अधिकारी संजीव कुमार सिंह गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जी०डी०सी०ए०) के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह के कार्यों की सराहना की | जनपद में आई.पी.एल फैन पार्क के सफल आयोजन के उन्होंने गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि निःसंदेह इस प्रकार के आयोजन के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है।

अपने वक्तव्य में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सुबह बारिश हो जाने के बावजूद आज लगभग 10000 से अधिक दर्शकों ने आईपीएल फैन पार्क का लुफ्त उठाने की उम्मीद है | आज एकत्रित हुए जनसैलाब को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि 31 मई 2026 को होने वाले फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की संख्या निःसंदेह अधिक होगी | उनहोंने सभी दर्शकों से शांतिपूर्वक फैन पार्क का आनंद उठाने की अपील की | श्री सिंह ने शांतिपूर्ण आयोजन में अभूतपूर्व योगदान के लिए स्थानीय प्रशासन के जिलाधिकारी महोदय, उप जिलाधिकारी, अतिरिक्त जिलाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सहित तैनात समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया | उन्होंने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल तथा हेमांग अमीन प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयास से आईपीएल फैन पार्क का जनपद आयोजन कर में दो महत्वपूर्ण मैच का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर कराया जान सम्भव हो पाया है।

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह पंकज सिंह “चंचल” स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, विशिष्ठ जनों, आयोजक दल के अतिरिक्त गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक व यू.पी.सी.ए. गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह, जी.डी.सी.ए. अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सचिव डॉ० उमेश चन्द्र राय के अतिरिक्त विनीता सिंह, वैभव सिंह, राजश्री सिंह अंकित कुमार सिंह, बी.सी.सी.आई के तरफ से अमित सिद्धेश्वर, मोहित पवारिया, जावेद, रोहित चौहान आदि सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

