भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
नोएडा: आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर 116 नोएडा महानगर में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के मार्गदर्शन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी को पुष्पांजलि दे कर, दीप जला कर श्रद्धांजलि दी।

स्वतंत्र भारत की राजनीति के अजातशत्रु अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र उत्थान और गरीबों के कल्याण को समर्पित रहा, उनके नेतृत्व में भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना और भारत ने विश्व को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनकी अद्भुत वाकपटुता और काव्य रचनाओं की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में थी।

अटल जी एक विचार के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं के हृदय में हैं और हमारा मार्गदर्शन करते है।
यह कहना किंचित भी अतिशयोक्ति नहीं होगा कि एको अटल, द्वितीयो ना अस्ति, ना भूतो ना भविष्यति।

कार्यक्रम में……
चंदगीराम यादव, डिम्पल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश जाटव,महेश अवाना, पूनम सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता, चमन अवाना, उमेश यादव, प्रमोद बहल, राजेंद्र अवाना, अर्पित गोयल, ओमवीर अवाना, प्रज्ञा पाठक, भूपेश चौधरी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, अर्पित मिश्रा ,सुनीता शर्मा, नमिता शर्मा, आशा पोद्दार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
