भाजपा नोएडा महानगर द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला प्रोफेशनल गोष्ठी का  आयोजन।

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय सेक्टर 116 में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला प्रोफेशनल गोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी उपस्थित रहे।



अपने संबोधन में माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान केवल आर्थिक स्वावलंबन का प्रयास नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, पीएम स्वनिधि जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, प्रोफेशनल्स और लघु उद्यमियों को स्वरोजगार और आर्थिक उन्नति से जोड़ा है। इन योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों को बिना किसी गारंटी के लोन, प्रशिक्षण और नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।

मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश का ग्लोबल हब बन चुका है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सुरक्षा, सुशासन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण के कारण राज्य में 5 लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड निवेश जमीन पर उतर रहा है। हाल ही में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में घरेलू और विदेशी निवेशकों ने उत्तर प्रदेश पर अपार विश्वास जताया है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान नोएडा—ग्रेटर नोएडा—यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं को रोजगार नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प देश को नए युग में ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा पूरे देश का भविष्य है, और यहां का स्टार्टअप व प्रोफेशनल समुदाय आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन रहा है। भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम है, जहाँ हर व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं और प्रोफेशनल्स से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने कौशल और क्षमता को पहचानें व राष्ट्रहित में उपयोग करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स, उद्यमी, उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर भारत अभियान का सक्रिय हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री अर्पित मिश्रा द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं ऊर्जा से परिपूर्ण ढंग से किया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक अर्पित मिश्रा एवं मल्लिकेश्वर झा रहे।

जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम सुषमा सिंह, जुगराज चौहान, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, महेश अवाना, पूनम सिंह, चमन अवाना, राजेंद्र अवाना, गिरीश कोटनाला, एसपी चमोली, ओमवीर अवाना, प्रज्ञा पाठक, प्रदीप चौहान, शशिधर उपाध्याय, रामकिशन यादव, नीरज चौधरी, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार, सतनारायण महावर, राजकुमार बंसल, मुक्तानंद प्रधान, घनश्याम यादव, पहलवान उमेश, रामनिवास यादव, अर्पित गोयल, अमित कुमार त्यागी, देवेंद्र शर्मा, राजीव उपाध्याय, दीपाली दीक्षित, नमिता चौबे, शायनी, आशा पोद्दार, कुम्मू भटनागर, माया रावत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts