संविधान हत्या दिवस पर आपातकाल की विभीषिका को किया गया याद, लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान।
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में सेक्टर-27 क्लब, नोएडा में “संविधान हत्या दिवस” के अवसर पर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की विभीषिका को स्मरण करते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री भारत सरकार डॉ. मनसुख मंडाविया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा , भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा गोपाल कृष्ण अग्रवाल उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. मनसुख मंडाविया जी ने कहा कि वर्ष 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता के अहंकार में संविधान, न्यायपालिका, मीडिया और नागरिक अधिकारों का गला घोंटने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि इतिहास हमे दिशा और दर्शन दोनों देता है, हमे आपातकाल सदैव इसलिए स्मरण रखना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

उन्होंने कहा कि भारत सदियों से लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से जुड़ा रहा है, सभी मिलकर के निर्णय लेते थे, राजशाही व्यवस्था में भी सभा के मत का महत्त्व था।
प्राचीन काल में भी महाजन सभा, किसान सभा सहित अनेक समूहों एवं सभाओं के प्रतिनिधि राजाओं को सलाह देते है जिसको राजा मानते थे लेकिन इंदिरा गांधी ने देश को अपनी जागीर समझते हुए देश पर आपातकाल थोप कर भारतीय लोकतंत्र पर एक काला दाग लगा दिया था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई जानना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए।
सांसद डॉ. महेश शर्मा जी ने कहा कि आपातकाल केवल राजनीतिक विरोधियों को जेल में डालने का मामला नहीं था, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक आत्मा पर किया गया सबसे बड़ा प्रहार था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उनका बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और देश कभी भी उस काले दौर को नहीं भूल सकता।
भाजपा पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपातकाल की सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि भविष्य में कोई भी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कुठाराघात करने का दुस्साहस न कर सके।
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर उनके राष्ट्र निर्माण और देश सेवा में दिए गए योगदान को नमन किया गया। आपातकाल के समय किशन लाल पारासर, श्री राम अवतार गर्ग, सलेक चंद गर्ग, रघुराज सिंह, श्री गोविंद महेश्वरी जी लोकतंत्र की रक्षा करते हुए जेल भेज दिए गए थे।
कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुचित्र कक्कड़, मनीष वाल्मीकि, मीनाक्षी चौहान, राहुल शर्मा, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा डिंपल आनंद प्रज्ञा पाठक,अर्पित मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव,नीरज चौधरी, मनीष तिवारी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, शारदा चतुर्वेदी मोनिका श्रीवास्तव सुनीता शर्मा दीपाली दीक्षित पी.सी.पंचोली सहित मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
