भाजपा नोएडा महानगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन।
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में नोएडा महानगर के सभी आठों मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज विभिन्न मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराणा प्रताप मंडल में श्री मोहित बेनीवाल, सरस्वती मंडल में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान, तथा पंडित दीनदयाल मंडल में श्री हर्ष चतुर्वेदी, क्षेत्रीय मंत्री श्री आशीष वत्स एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी भारतीय राजनीति और संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, और ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मंडल प्रशिक्षण अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के सभी 8 मंडल अध्यक्षों के माध्यम से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहे हैं। इन प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री चंदगीराम यादव, श्री अमित त्यागी, श्रीमती प्रज्ञा पाठक, श्री ओमबीर अवाना, मंडल अध्यक्ष श्री दीनबंधु, श्री सत्यनारायण महावार, श्री शशिधर उपाध्याय, श्री सचिन अम्बवत, श्रीमती डिम्पल आनंद, श्रीमती पूनम सिंह, श्री नरेश शर्मा एवं श्री बृजपाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का यह प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
