गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के तीसरे नॉक आउट मैच में मवेरिक्स विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज तीसरा नॉक आउट मैच माँ भागीरथी क्लब और मवेरिक्स के बीच खेला गया |
आज के तीसरे नॉक आउट मैच में मवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए मवेरिक्स की टीम ने अभिषेक कश्यप के 70 गेंद पर 59 रन व यश यादव के ३८ गेंद पर ३७ रनों की बदौलत मैच के 35 वें ओवर की समाप्ति पर दस विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया | माँ भागीरथी क्लब के तरफ से राहुल यादव ने सर्वाधिक 4 एवं राहुल विश्वकर्मा ने 3 तथा अमुपम पाण्डेय, ब्रिजेश बिन्द व सौरभ श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी माँ भागीरथी क्लब की टीम मैच के 31वें ओवर की अंतिम गेंद पर विकेटकीपर कुलदीप के 45 गेंद पर 64 तथा सौरभ श्रीवास्तव के 21 रनों की बदौलत 164 रन बनाकर आल आउट हो गई | मवेरिक्स के तरफ से प्रशांत राय व संदीप निषाद ने सर्वाधिक 3-3 एवं अमन वर्मा ने 2 तथा प्रिंस व यश यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा शिखर, तनय, मनीष और आयुष ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
श्रृंखला का अगला मैच आगामी 14 जनवरी को सीपीसी-ब्लू और मवेरिक्स के बीच खेला जायेगा |
