अंतर महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2025 –26 संपन्न हुआ।

स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में अंतर महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता सत्र 2025 26 का आयोजन हुआ, जिसमे विजेता सूर्यबली महाविद्यालय जौनपुर, उप विजेता पांचू राम महाविद्यालय जौनपुर और तीसरे स्थान पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की टीम हुई, दिनांक 18 दिसंबर को सेमीफाइनल मैच में पहला सेमी फाइनल मैच स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर और सूर्यबली महाविद्यालय के बीच हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यबली महाविद्यालय की टीम ने 125 रन बनाई, सहजानंद की टीम 118 रन बना कर आला आउट हो गई।


दूसरा मैच मडियाहूं पीजी कॉलेज जौनपुर और पांचू राम महाविद्यालय जौनपुर के बीच खेला गया जिसने मडियाहूं पी जी कालेज मात्र 73 रन बना के आल आउट हो गई जवाब में पांचू राम महा विद्यालय जौनपुर ने 2 विकेट खो कर 8 विकेट से मैच जीत लिया….
कल का पहला स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर और मडियाहूं पीजी कॉलेज जौनपुर के बीच मैच तीसरे स्थान के लिए खेला गया जिसमें स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम विजई हुई।


फाइनल मैच पांचू राम महाविद्यालय जौनपुर और सूर्यबली महाविद्यालय जौनपुर के बीच खेला गया,
इसी प्रतियोगित के माध्यम से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 14 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का चयन होना है, मुख्य चयनकर्ता और पर्यवेक्षक के रूप में अलका सिंह जी पूरे प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रही, फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री संजीव सिंह (बंटी) जो उत्तर प्रदेश यू पी टी २० गवर्निंग कौंसिल के सदस्य है । प्रतियोगिता में अंपायर श्री स्मृति राय अभिनव और मैच रेफरी श्री रंजन सिंह थे, प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा) वी के राय के साथ डा विलोक सिंह , डॉ रामधारी राम, डॉ अवधेश पांडे, डॉ सतीश राय, श्री प्रवीण राय, श्री समीर राय।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts