अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का दूसरा मैच मऊ तथा देवरिया के बीच सम्पन्न।
उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में कल से शुरू हुए अंडर 16 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का दूसरा मैच मऊ तथा देवरिया के बीच खेला गया | मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली एवं देर से आनेवाले खिलाडियों को हिदायत दी | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | टॉस प्रातः 07:00 बजे कराकर ठीक 07:30 बजे मैच शुरू किया गया।

मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के 23वें ओवर की चौथी गेंद पर 74 के स्कोर पर आल आउट हो गयी | देवरिया के तरफ से निखिल यादव, पूर्णांक सिंह व आदित्य गोंड ने 2-2 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में मैदान पर उतरी देवरिया की टीम निर्धारित 45 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बनायीं | देवरिया के तरफ से कप्तान चंद्रशेखर सहनी ने नाबाद 88 तथा आर्यन यादव ने 80 रनों का योगदान दिया | सम्पूर्ण मैच के चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।

मैच के दौरान जनपद के सुप्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. एम.डी. सिंह ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए खिलाडियों को बेहतर खेल के साथ साथ स्वयं को भी हीटवेव से बचाना ज़रूरी है | लू,धूप और गर्मी से बचाव की तीन प्रमुख होम्योपैथिक औषधि हैं- नेट्रम कार्ब 200 ,ग्लोनोइन 200 एवं नेट्रम म्यूर 200 | उन्होंने बताया कि बाहर निकलने से पहले नेट्रम कार्ब 200 तथा सपताह में ग्लोनोइन 200 एवं महीने में एक बार नेट्रम म्यूर 200 का एक खुराक लेना फायदेमंद होगा | इन दवाओं से हीटवेव का प्रभाव बहुत हद तक कम हो जायेगा | इस दवा का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है | उन्होंने खिलाडियों के साथ साथ मैच अधिकारियों को भी यह दवाएं लेने तथा पर्याप्त मात्रा पानी पीते रहने का सुझाव दिया है |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन में खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करें | उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी देखते हुए सबही खिलाडियों व मैच अधिकारियों के लिए पर्याप्त मात्र में पोषित पेय पर्दार्थों को उपलब्ध कार्य गया है।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि कल का मैच बलिया और आजमगढ़ के बीच खेला जायेगा | उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि निर्धारित समय प्रातः 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें | आयोजन समिति के रंजन सिंह व स्मृति राय ने बताया कि मैच के बाद पिच को पुनः तैयार कर लिया गया है | कल का मैच समय से पिच नंबर एक पर शुरू कराया जायेगा |
