अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का तीसरा मैच बलिया तथा आजमगढ़ के बीच सम्पन्न।

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे अंडर 19 के अंतर जनपद ट्रायल का तीसरा मैच बलिया तथा आज़मगढ़ के बीच खेला गया | मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | टॉस प्रातः 07:00 बजे कराकर ठीक 07:30 बजे मैच शुरू किया गया।


बलिया ने टॉस जीतकर आजमगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने के आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते आजमगढ़ की टीम यशवर्धन और हर्षजीत के 34-34 रनों की बदौलत 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर 139 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | बलिया के तरफ से अजय कुमार ने सर्वाधिक 4 तथा अमन ने 3 विकेट लिया | जवाब में उतरी बलिया की टीम 24वें ओवर के पहली गेंद पर 109 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | आजमगढ़ के तरफ से पंकज ने 3 तथा अस्नित व आदित्य ने 2-2 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।


इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन में खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करें  इन्ही ट्रायल मैच में किये गये प्रदर्शन के आधार पर मंडल टीम का गठन किया जायेगा | साथ ही उन्होंने बताया कि यू.पी.टी20 का को-चेयरमैन होने के नाते भी मैं स्वयं सभी खिलाडियों का मूल्यांकन करता रहता हूँ ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मेहतर मंच उपलब्ध कराया जा सके | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि कल का चौथा मैच देवरिया और मऊ के बीच खेला जायेगा | उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी निर्धारित समय प्रातः 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts