एतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में यू. पी. टी20 कार्यालय का शुभारम्भ – संजीव कुमार सिंह, सदस्य – गवर्निंग काउंसिल।


मंगलवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग कार्यालय का उदघाटन किया गया | कार्यालय का शुभारम्भ  यूपी टी-20 लीग चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना से किया गया।


कार्यालय के पूजन के उपरांत एक संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने बताया कि बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष व यू.पी.सी.ए. संरक्षक हम सबके प्रेरणास्रोत राजीव शुक्ला के सपनो के अनुरूप एवं दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन डा. संजय कपूर के नेतृत्व यू.पी. टी20 लीग में निखार आएगा।

इसके लिए लीग की तैयारी भी शुरू हो गई है। लीग का पहला सीजन ग्रीन पार्क और दूसरा तथा तीसरा सीजन इकाना स्टेडियम की मेजबानी में आयोजित किया गया था। अगस्त माह में प्रस्तावित लीग का चौथा सीजन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम की मेजबानी में कराने की योजना है। आगामी चौथे सीजन में सभी कार्य पूर्व नियोजित करते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में कानपुर, लखनऊ, नोएडा, मेरठ, गोरखपुर और वाराणसी की टीम के साथ आगरा और प्रयागराज की टीम भी उतर सकतीं है। नई फ्रेंचाइजी को हासिल करने के लिए कई शहरों की ओर से प्रयास किया जा रहा है जिसमें आगरा, प्रयागराज और बरेली फ्रेंचाइजी दौड़ में सबसे आगे हैं।

इस वर्ष युवा क्रिकेटरों को आइपीएल तक पहुंचाने वाली यूपी टी-20 लीग का आक्शन का प्रसारण लाइव किया जाएगा। टीम की संख्या बढ़ने से एक तरफ जहाँ प्रदेश के उभरते हुए क्रिकेटरों को मंच मिलेगा वहीँ दूसरी तरफ खिलाड़ियों को खुद को साबित कर आईपीएल जैसी प्रतिष्ठित लीग तक पहुंचने का रास्ता बना सकेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन आईपीएल के उपरांत नंबर एक का लीग साबित होगा । चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि इस वर्ष फ्रेंचाइजी के हितों को भी ध्यान में रखा जायेगा ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके । उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि आठ टीमों के शामिल होने से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर मिल सकता है, जिससे पूर्वांचल के बच्चों को निःसन्देह लाभ मिलने की उम्मीद है ।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts