भाजपा नोएडा महानगर के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न।
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में नोएडा महानगर के सभी आठों मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हो गया है।
विभिन्न मंडलों में आयोजित इन प्रशिक्षण वर्गों में वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। आज संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान, महाराणा प्रताप मंडल एवं सरस्वती शिशु मंडल में श्रीमती सुषमा सिंह, श्री नवाब सिंह नागर, श्री विजेंद्र नागर एवं श्री हर्ष चतुर्वेदी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी संगठन और राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने का सशक्त माध्यम हैं।
मंडल प्रशिक्षण अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के सभी 8 मंडल अध्यक्षों के माध्यम से प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार करना है।
उन्होंने आगे बताया कि मंडल स्तर के प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब अगला चरण जिला प्रशिक्षण वर्ग का होगा। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग होगा, जिसमें जिले में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। इसकी तिथि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए जाने के पश्चात नोएडा महानगर में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से श्री चंदगीराम यादव, श्री अमित त्यागी, श्रीमती प्रज्ञा पाठक, श्री ओमबीर अवाना, मंडल अध्यक्ष श्री दीनबंधु, श्री सत्यनारायण महावार, श्री शशिधर उपाध्याय, श्री सचिन अम्बवत, श्रीमती डिम्पल आनंद, श्रीमती पूनम सिंह, श्री नरेश शर्मा एवं श्री बृजपाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का यह प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।
