सीजन 2026-27 हेतु गाजीपुर, बलिया, मऊ के महिला वर्ग के अंडर 15, अंडर 19, अंडर 23 तथा सीनियर खिलाडियों का हुआ चयन – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष – जीडीसीए।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त अनुमति तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी.डी.सी.ए मैदान पर माहिलाओ के अंडर 15, अंडर 19, अंडर 23 तथा सीनियर वर्ग के अंतर्गत जनपद गाजीपुर, बलिया तथा मऊ की पंजीकृत खिलाडियों का ट्रायल संपन्न हुआ | सम्पूर्ण ट्रायल के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता वरिष्ठ कमलकांत कनौजिया एवं जी.डी.सी.ए के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह कि उपस्थिति में संपन्न हुआ | आज का ट्रायल प्रातः 07:00 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चला | ट्रायल के दौरान प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों का चयनकर्ता के द्वारा बारीकी से मूल्याङ्कन करते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. उमेश चन्द्र राय ने बताया कि उ०प्र० क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त सूची के अनुसार निम्नलिखित खिलाडियों का चयन किया गया है –
इसी क्रम में महिलाओं के *अंडर 15 (बालिका) में* आरोही राव – 199, आंचल शर्मा – 438, ख़ुशी पांडे – 439, निकुंज – 441, संजना राजभर – 445, गीतांजलि प्रसाद – 448, ऋषिका कुमारी – 464, अंशिका – 198, अर्चना चौहान – 458, कालिंदी चौहान – 443, आर्य बौद्ध – 454, अंजल कुमारी – 465, अनुष्का यादव – 470, ज्योति पाल – 197, आराध्या मौर्य – 442 व ब्यूटी यादव – 192 एवं *अंडर 19 में* नलिनी कुमार तुंगा – 468, रिदिमा यादव – 459, अंजलि यादव – 469, आकांक्षा पांडे – 452, इशिका वर्मा – 440, नैना बिंद – 437, अर्पिता यादव – 444, रितिका यादव – 194, अदिति – 450, दीपिका – 455, निकुंज – 441, अनुष्का यादव – 189, मधु शर्मा – 436, ख़ुशी यादव – 447, आकृति यादव – 433, वैष्णवी यादव – 193, रिया मौर्य – 449, प्रियंका – 460, अस्मिता यादव – 446, प्रियांशी यादव – 453, प्रीति रावत – 434, शिवांगी मौर्य – 466 व अनु कुमारी सहनी – 462 तथा *अंडर 23 (महिला) में* उजाला कुमारी – 196, आयुषी यादव – 432, आकांक्षा पांडे – 452, प्रीतम यादव – 463, अंजलि यादव – 469, अनुष्का यादव – 189, काजल चौरसिया – 190, ख़ुशी यादव – 447, अस्मिता यादव – 446, निधि यादव – 195, सलोनी प्रजापति – 451, गरिमा – 456 व श्वेता यादव – 467 और *सीनियर वर्ग में* आयुषी यादव – 432, प्रीति विश्वकर्मा – 457, काजल चौरसिया – 190, निधि यादव – 195 व सलोनी प्रजापति – 451 का चयन किया गया है |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाडियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अगले चरण के ट्रायल की तिथि निर्धारित होते ही सभी को सूचित कर दिया जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts