यू०पी०सी०ए० के दिशा-निर्देशन में इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 ट्रायल का हुआ श्रीगणेश, पहला मैच मऊ और आजमगढ़ के बीच – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष -जीडीसीए

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए अंडर 16 के अंतर जनपद ट्रायल का पहला मैच मऊ और आजमगढ़ के बीच खेला गया | मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली एवं देर से आनेवाले खिलाडियों को हिदायत दी | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | टॉस प्रातः 07:00 बजे कराया गया।

आज के ट्रायल मैच में मऊ ने टॉस जीतकर आजमगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम नितिन प्रजापति के 76 व शिवम् के 59 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 45 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 235 रन बनायीं | मऊ के तरफ से सूर्य प्रताप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदानं पर उतारी मऊ की टीम निर्धारित 45 ओवर में विनायक के 52 रनों की बदौलत सात विकेट के नुकसान मात्र 181 रन ही बना पाई | आजमगढ़ के तरफ से प्रियांशु व ज़ेदान ने 2-2 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि टीम में शामिल सभी बल्लेबाजों को भरपूर खेलने का अवसर देने के उद्देश्य से 45-45 ओवेरों का मैच कराया जा रहा है | इस इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल मैच का आयोजन बेहतर खिलाडियों को तलाश कर मंडल टीम का गठन करने के लिए किया जा रहा है ताकि प्रतिभाशाली खिलाडी को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन में खेलते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करें तथा चयनकर्ता का निर्णय ही सर्वोपरि होगा | उन्होंने साथ ही बताया कि चूँकि मैं यू.पी.टी20 का को-चेयरमैन भी हूँ इसलिए मेरी नज़र हमेशा एक बेहतर खिलाडी की तलाश करते रहती है जो कि टी20 के टीम में प्रदर्शन कर सके।

उन्होंने बताया कि श्रृंखला के दौरान उनका प्रयास होगा कि जनपद के पुलिस अधीक्षक महोदय भी उपस्थित होकर अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद देकर खिलाडियों का मार्गदर्शन करें | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि इस इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल श्रृंखला में प्रत्येक टीम को 2-2 मैच खेलने का अवसर प्रदान किया जायेगा जो एक दिवसीय नियमों के तहत खेला जायेगा | कल का मैच मऊ तथा देवरिया के बीच खेला जायेगा | आयोजन समिति के रंजन सिंह व स्मृति राय ने बताया कि मैच के बाद पिच को पुनः ढक दिया गया है ताकि कल का मैच समय से शुरू कराया जा सके |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts