डॉ. संजय कपूर के नेतृत्व में निखरेगा यू.पी. टी-20 – संजीव कुमार सिंह, सदस्य-गवर्निंग कौंसिल।
मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग कार्यालय का शुभारंभ यूपी टी-20 लीग चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य संजीव सिंह के कर-कमलों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना से किया गया।

कार्यालय के पूजन के उपरांत एक संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने बताया कि चेयरमैन डा. संजय कपूर के नेतृत्व यू.पी. टी20 लीग में निखार आएगा | इसके लिए लीग की तैयारी भी शुरू हो गई है। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में कानपुर, लखनऊ, नोएडा, मेरठ, गोरखपुर और वाराणसी की टीम के साथ आगरा और प्रयागराज की टीम भी उतर सकतीं है।

नई फ्रेंचाइजी को हासिल करने के लिए कई शहरों की ओर से प्रयास किया जा रहा है जिसमें आगरा, प्रयागराज और बरेली फ्रेंचाइजी दौड़ में सबसे आगे हैं। इस वर्ष युवा क्रिकेटरों को आइपीएल तक पहुंचाने वाली यूपी टी-20 लीग का आक्शन का प्रसारण लाइव किया जाएगा। टीम की संख्या बढ़ने से एक तरफ जहाँ प्रदेश के उभरते हुए क्रिकेटरों को मंच मिलेगा वहीँ दूसरी तरफ खिलाड़ियों को खुद को साबित कर आईपीएल जैसी प्रतिष्ठित लीग तक पहुंचने का रास्ता बना सकेंगे।

अगस्त माह में प्रस्तावित लीग का चौथा सीजन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम की मेजबानी में कराने की योजना है। लीग का पहला सीजन ग्रीन पार्क और दूसरा तथा तीसरा सीजन इकाना स्टेडियम की मेजबानी में आयोजित किया गया था। इस बार लोग के मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कराने की योजना है।

उद्घाटन समारोह में यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, नोडल सुजीत श्रीवास्वत, पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर, राहुल सप्रू, कपिल देव पांडेय, अरविंद सोलंकी, चरनजीत सिंह, मुकेश पांडेय, अहमद अली खान तालिब, केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव कौशल कुमार सिंह उपस्थित रहे |
