यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया अपना दम-ख़म – संजीव कुमार सिंह।

उत्तर प्रदेश के 35 बेहतरीन नए तेज़ गेंदबाजों की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जनपद गाजीपुर में चलाये गए दो दिवसीय यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट अभियान के तहत गाजीपुर जनपद के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी.डी.सी.ए. मैदान में आयोजित शिविर के दूसरे व अंतिम दिन 485 गेंदबाजों ने अपना दम-ख़म दिखाया।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने जनपद के पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशासन सहित आपातकालीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सचिव व प्रबन्धतंत्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से गाजीपुर में दो दिवसीय यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट शिविर के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन किया गया।

उन्होंने सिनचन मित्रा के नेतृत्व में अर्पण व ऋत्विक व उनकी टीम में शामिल सभी सदस्यों को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद दिया, जिन्होंने एआई सहित नए आधुनिक तकनीकी व अतिआधुनिक उपकरणों का प्रयोग कर गेंदबाजों के कौशल का संकलन किया | उन्होंने राज्यसभा सांसद व एशियन क्रिकेट कौंसिल के निदेशक एवं बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के दूरगामी दृष्टिकोण व विचारधारा की सराहना की | उनके दिशा-निर्देशन गाजीपुर से इस अभियान को शुरू कराने के निर्णय के लिए पूरा पूर्वांचल उनका ऋणी रहेगा तथा उनको साधुवाद देता है |  साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन  सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष .सचिन शुक्ला का भी धन्यवाद दिया।


गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इस ऐतिहासिक पहल के लिए बी.सी.सी.आई और यू.पी.सी.ए. के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि निःसंदेह यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट अभियान का सकारात्मक परिणाम निकलेगा और नए तेज़ गेंदबाजों को बेहतर मंच मिलेगा।

शिविर आयोजन कि सहयोगी संस्था क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर (सी.पी.सी.) के अध्यक्ष वैभव सिंह शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने के लिए रंजन सिंह, स्मृति राय सहित 24 सदस्यीय वालंटियर समिति के सभी बच्चों को धन्यवाद दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts