यूपीसीए अंडर-16 क्रिकेट: अंतिम चयन मैच 3 और 4 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में – शाश्वत सिंह।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-16 पुरुष वर्ग के अंतिम चयन मैचों का आयोजन 3 और 4 सितंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा | उन्होंने बताया कि यूपीसीए द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में चंद्रशेखर, शिवम, आदित्य यादव, कुशाग्र यादव और आकर्ष श्रीवास्तव शामिल हैं | खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था नालंदा लिविंग हॉस्टल (भागीरथ विहार, सेक्टर-27, सीएनजी स्टेशन के पास, जगनपुर, अफजलपुर, ग्रेटर नोएडा) में की गई है | असुविधा की स्थिति में मनोज सिंह से उनके मोबाइल नंबर 9939067576 पर संपर्क किया जा सकता है |
उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्देशित किया कि 2 सितंबर की शाम 7 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts