कल से शुरू होगा यू.पी.सी.ए के अंडर 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष – जीडीसीए।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि विगत दिनों अंडर 19 वर्ग के सफल सम्पन्न हुए इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल परिक्षण के उपरांत गाजीपुर मंडल के अंतर्गत शामिल पांच जनपदों यथा गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ तथा देवरिया के अंडर 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच कल से जनपद गाजीपुर के स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा जो कि 02 मई 2026 तक चलेगा | प्रस्तावित कार्यक्रम से अनुसार अंडर 16 वर्ग के पूर्वनिर्धारित सारणी के अनुसार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह श्रृंखला शुरू की जाएगी | पहला मैच कल दिनांक 28 अप्रैल 2026 को मऊ और आजमगढ़ के बीच खेला जायेगा | इसी क्रम में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मऊ बनाम देवरिया, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को बलिया बनाम आजमगढ़, दिनांक 01 मई 2026 को गाजीपुर बनाम बलिया तथा दिनांक 02 मई 2026 को देवरिया बनाम गाजीपुर के बीच खेला जायेगा | उन्होंने बताया कि इस इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल श्रृंखला के लिए वरिष्ठ रणजी खिलाडी ब्रिजेन्द्र सिंह, बीसीसीआई पैनल के अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. पैनल के अंपायर सतीश पाण्डेय सहित बीसीसीआई के वरिष्ठ व अनुभवी स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह का जनपद में आगमन हो चुका है |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाड़ियों से कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास अभ्यास के लिए पर्याप्त समय दिया गया था | उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी अपनी तैयारी पूरी कर चुके होंगे | उन्होंने बताया कि अंडर 16 के अंतर जनपदीय ट्रायल मैच से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं | उन्होंने सभी जिलों की टीमों को निर्देशित किया कि सभी टीमें नियत तिथि को पर प्रातः 06:00 बजे से पहले मैदान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें | उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ठीक प्रातः 07:00 टॉस कराया जेयेगा | टॉस के उपरांत मूल चयनित खिलाडियों के अनुपस्थिति होने पर अतिरिक्त खिलाडियों को अवसर प्रदान किया जायेगा |
