उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंपायर तथा स्कोरर कार्यशाला 06 अगस्त से – शाश्वत सिंह – अध्यक्ष, जी.डी.सी.ए.।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि अंपायर कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उ०प्र० के 22 वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग के स्थायी निवासियों के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंपायर तथा स्कोरर कार्यशाला का आयोजन आगामी 06 अगस्त 2026 से कानपुर स्थित कमला क्लब में करने का निर्णय लिया गया है | उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अंग्रेजी भाषा की अच्छी जानकारी होना चाहिए | तीन दिवसीय कार्यशाला के  उपरांत उनकी लिखित तथा मौखिक परीक्षा ली जाएगी जिसमें उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणित किया जायेगा | उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंपायर तथा स्कोरर कार्यशाला के लिए मंडल के प्रत्येक जनपद से 2-2 प्रतिभागी को नामित करने का निर्णय लिया गया है जिसके कारण सिमित सीट होने के कारण पहले आइये-पहले पाइए सिद्धांत का अनुसरण किया जायेगा | प्रतिभाग करने वाले इच्छुक व्यक्ति 31 जुलाई 2026 को शाम 05:00 बजे से पहले गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – देवगन सिनेक्स सुहासिनी मल्टीप्लेक्स परिसर, एस.बी.आई. एटीएम के बगल में, रायगंज गाजीपुर में रंजन सिंह (मोबाइल नंबर – 7839349331) व रोहित जयसवाल (मोबाइल नंबर -7521003737) से संपर्क कर अपना फॉर्म भर सकते है | फॉर्म के साथ प्रतिभागी का आधार कार्ड की प्रति  तथा रु. 1180 /- (रुपये एक हज़ार एक सौ अस्सी) का डिमांड ड्राफ्ट लगेगा | यह डिमांड ड्राफ्ट उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पेबल एट कानपुर के नाम से बनेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts