सत्र 2026-27 के अंडर 16 (बालक) का जोनल ट्रायल 15 जून से प्रयागराज में – शाश्वत सिंह।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त पत्र के अनुपालन में सत्र 2026-27 के अंडर 16 (बालक) का जोनल ट्रायल प्रयागराज होगा | उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त प्राप्त सारिणी के अनुसार 15 जून 2026 को गाजीपुर का पहला मुकाबला वाराणसी के साथ वी.बी.पी.एस. झलावा में होगा तथा गाजीपुर का दूसरा मुकाबला 16 जून 2026 को इलाहाबाद-बी के साथ के.पी. कॉलेज के ग्राउंड पर होगा | खिलाडियों के ठहरने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा होटल गोल्डन पैलेस, 43-बी, काटजू मार्ग (स्टेशन के पास) प्रयागराज (इलाहाबाद) में प्रबंध किया है |
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार गाजीपुर मंडल की मुख्य टीम में चंद्रशेखर (देवरिया), विनायक राय (मऊ), नितिन प्रजापति (आजमगढ़), शिवम (आजमगढ़), आर्यन यादव (देवरिया), आदित्य यादव (गाजीपुर), अतीत यादव (गाजीपुर), आनंद यादव (बलिया), आकाश यादव (बलिया), हर्ष पाठक (आजमगढ़), आर्यन सिंह (मऊ), अक्षत चतुर्वेदी (आजमगढ़), प्रियांशु सिंह (आजमगढ़), आकर्ष श्रीवास्तव (गाजीपुर), मानस चौहान (देवरिया), सूर्य प्रकाश यादव (मऊ) एवं अब्दुल रहीम (बलिया) को शामिल किया गया है |
इसके अतिरिक्त कुशाग्र यादव (आजमगढ़), राजयोगम पी यादव (आजमगढ़), प्रियांशु कुमार (बलिया), अंकित दुबे (गाजीपुर) तथा आयुष सिंह (बलिया) का चयन अतिरिक्त खिलाडियों के रूप किया गया है | प्रयागराज प्रवास से दौरान अश्वनी राय (मोबाइल नंबर – 7844900887) को टीम मेनेजर बनाया गया है | सभी खिलाडियों को निर्देशित किया गया कि टीम मेनेजर से समन्वय बनाकर निर्धारित तिथि 14 जून 2026 को शाम 07:00 बजे तक होटल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यूपी टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में होनेवाले जोनल ट्रायल में केवल मुख्य टीम के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने की अनुमति है | किन्हीं कारणों से मुख्य खिलाड़ी के अनुपस्थित होने की दशा में ही अतिरिक्त खिलाड़ी को फोन द्वारा एक दिन पूर्व सूचित कर दिया जायेगा | उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त खिलाडियों की सूची में शामिल कोई भी खिलाड़ी बिना किसी पूर्व सूचना के जोनल ट्रायल में प्रतिभाग नहीं करेगा |
