सत्र 2026-27 के अंडर 19 (पुरुष) का जोनल ट्रायल 25 व 26 मई को प्रयागराज में – शाश्वत सिंह।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त पत्र के अनुपालन में सत्र 2026-27 के अंडर 19 (पुरुष) का जोनल ट्रायल प्रयागराज होगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 25 मई 2025 (सोमवार) को गाजीपुर का सामना इलाहाबाद – बी के साथ के.पी. कॉलेज ग्राउंड में होगा | इसी क्रम गाजीपुर का दूसरा मुकाबला 26 मई 2026 (मंगलवार) को वाराणसी के साथ गवर्नमेंट प्रेस के ग्राउंड पर होगा | उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार गाजीपुर मंडल की मुख्य टीम में शिवम यादव (देवरिया), आशुतोष यादव (देवरिया), सुंदरम कुमार दुबे (देवरिया), प्रशांत तिवारी (बलिया), हर्ष यादव (गाजीपुर), अखिल कुमार (मऊ), यश वर्धन शर्मा (आजमगढ़), प्रिंस सोनी (आजमगढ़), पीयूष कुशवाहा (बलिया), सिद्दीकी अल्तमस मोहम्मद आशिक (देवरिया), तमोघन गुप्ता (आजमगढ़), शिवांश सोमवंशी (मऊ), अमन वर्मा (बलिया), अविनाश दुबे (देवरिया), विनय विश्वकर्मा (देवरिया), आदित्य यादव (आजमगढ़), अभिषेक विश्वकर्मा (बलिया) तथा कुलदीप कृष्णा (आजमगढ़) को शामिल किया गया है |
इसके अतिरिक्त जीशान अहमद (मऊ), अंश कुमार राव (देवरिया), दिव्यांश गुप्ता (मऊ), अश्मित पटेल (आजमगढ़), पंकज पासवान (आजमगढ़), कुलदीप यादव (गाजीपुर), रुद्रांश सोमवंशी (मऊ), युवराज यादव (आजमगढ़), अजय कुमार (बलिया), प्रतीक कुमार राय (बलिया) का चयन अतिरिक्त खिलाडियों के रूप किया गया है | प्रयागराज प्रवास से दौरान स्मृति राय (मोबाइल नंबर – 8112680855) को टीम मेनेजर बनाया गया है | सभी खिलाडियों को निर्देशित किया गया कि टीम मेनेजर से समन्वय बनाकर निर्धारित तिथि में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यूपी टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज में होनेवाले जोनल ट्रायल में केवल मुख्य टीम के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने की अनुमति है | किन्हीं कारणों से मुख्य खिलाड़ी के अनुपस्थित होने की दशा में ही अतिरिक्त खिलाड़ी को फोन द्वारा एक दिन पूर्व सूचित कर दिया जायेगा | उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त खिलाडियों की सूची में शामिल कोई भी खिलाड़ी बिना किसी पूर्व सूचना के जोनल ट्रायल में प्रतिभाग नहीं करेगा |
